दिनांक चिन्हित करें!

श्री प्रेम रावत जी साओ पाउलो, ब्राज़ील से लाइव

टाइमलेस टुडे पर सीधा प्रसारण

अंग्रेज़ी भाषा में,
समकालिक फ्रेंच | हिंदी | पुर्तगाली | स्पेनिश अनुवाद सहित

सीधा प्रसारण और पुनः प्रसारण TimelessToday.tv पर
स्पेनिश और पुर्तगाली भाषा में निःशुल्क उपलब्ध

श्री प्रेम रावत जी, साओ पाउलो, ब्राज़ील से लाइव

रविवार, 31 मार्च, रात्रि 1:30 बजे IST

Day(s)

:

Hour(s)

:

Minute(s)

:

Second(s)

दक्षिण अमेरिका में अपने पिछले कार्यक्रम के आठ साल बाद, शोर भरी दुनिया में शांति पाने के अपने व्यावहारिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए, श्री प्रेम रावत जी मार्च में, लैटिन अमेरिका के कई शहरों में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करेंगे।

श्री प्रेम रावत जी ने, इस दौरे के सीधे प्रसारण और पुनः प्रसारण को TimelessToday.tv पर स्पेनिश और पुर्तगाली भाषा में निःशुल्क उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है।

हालाँकि, इसके लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है, पर एक निःशुल्क मूल खाता होने से आप संपर्क में रह सकते हैं और टाइमलेस टुडे® से महत्वपूर्ण सूचनाएं और अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आपके पास पहले से ही टाइमलेस टुडे® ऐप्प नहीं है, तो हमारा सुझाव है कि आप इसे इंस्टॉल करें और लैटिन अमेरिकी दौरे के शुरू होने से पहले इसे जाँच लें।

अन्य जानकारी:

  • स्पेनिश और ब्राजीली पुर्तग़ाली भाषा में अनुवादित सीधे प्रसारण और पुन: प्रसारण 15 अप्रैल 2024 तक निःशुल्क उपलब्ध होंगे।
  • अंग्रेजी, हिंदी और फ्रेंच भाषा में अनुवाद सीधे प्रसारण और पुन: प्रसारण में केवल क्लासिक या प्रीमियर सदस्यता के साथ ही उपलब्ध होंगे। अन्य भाषाएँ भी यथा शीघ्र उपलब्ध होंगी।
  • टाइमलेस टुडे की ऐप्प के व्यवस्थान (सेटिंग) में अधिसूचना (नोटिफिकेशन) चालू करना सुनिश्चित करें।
  • इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए, wopg.org पर जाएं।

अधिक जानकारी के लिए बने रहें।

सदस्यता जल्द ही समाप्त हो रही है?
नवीनीकरण अभी करें!

अगला कार्यक्रम:

साओ पाउलो
ब्राज़ील

रविवार, 31 मार्च

Day(s)

:

Hour(s)

:

Minute(s)

:

Second(s)

भारतीय समयानुसार प्रातः 1:30 बजे

व्यक्तिगत कल्याण को बढ़ावा देने के लिए अपने दीर्घकालिक समर्पण की पुष्टि करते हुए, 26 नवंबर, 2023 को गया, भारत में, श्री प्रेम रावत जी ने 375,603 उपस्थित लोगों की एक सभा को संबोधित किया। चाहे किसी एक व्यक्ति को संबोधित करना हो या विश्व रिकॉर्ड तोड़ना हो, उनकी प्रतिबद्धता अटल रहती है।

इस कार्यक्रम को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा “एक भाषण में सबसे बड़ी उपस्थिति” के लिए मान्यता प्राप्त हुई। श्री प्रेम रावत जी कठिनाई में भी व्यक्तिगत सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं, यह अद्वितीय दृष्टिकोण भी उजागर हुआ। उन्होंने ‘स्वयं को जानने’ की व्यक्तिगत तृप्ति पर ध्यान केंद्रित किया।

गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की ओर से निर्णायक श्री प्रवीन पटेल, निर्णायक श्री स्वप्निल डंगरीकर और प्रोफ़ेसर डॉक्टर अनुराधा जी इस कार्यक्रम के साक्षी बने और बड़े सम्मान के साथ उन्होंने यह गिनीज़ विश्व कीर्तिमान श्री प्रेम रावत जी को प्रदान किया। 

टाइमलेस टुडे® ने 86 देशों के 21,000 दर्शकों के लिए इस कार्यक्रम को सीधा प्रसारित किया, जिसमें 17,000 दर्शक सम्पूर्ण भारत से इस सीधे प्रसारण में भाग ले रहे थे।  

इस ‘आधिकारिक तौर पर अद्भुत’ कार्यक्रम (ऑफ़िशाली अमेज़िंग) का पुनः प्रसारण अब सभी के लिए टाइमलेस टुडे® ऐप्प और वेबसाइट पर और श्री प्रेम रावत जी  के आधिकारिक YouTube चैनल – प्रेम रावत ऑफ़िशल पर  सुविधानुसार आनंद लेने के लिए निःशुल्क उपलब्ध है।

आगामी सीधा प्रसारणों के विषय में सूचित रहेने के लिए टाइमलेस टुडे के आधिकारिक WhatsApp से जुड़ें।

तुम्हारी कहानी

सिर्फ़ एक बूँद

आशा : अवसर स्वीकृत

123वां हंस जयंती समारोह

22 अक्टूबर, 2023 को सीधे प्रसारण द्वारा 75 देशों से 5,930 दर्शकों के साथ टोक्यो, जापान में व्यक्तिगत रूप से शामिल दर्शकों के छोटे से समूह को गहराई से सुनने का अवसर मिला।

श्री प्रेम रावत जी ने जीवित रहने की गंभीरता और कृपा के बारे में 70 मिनट तक भावुकता से अपने विचार साझा किये। एक योद्धा की तरह ध्यान केंद्रित करने के महत्व का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि हमें आसपास की दुनिया में सुधार करने के बजाय इस जीवन से सीखते हुए स्वयं को एक बेहतर मनुष्य बनना चाहिए।

विश्व भर से 7,000 से अधिक “ऑनलाइन दर्शक” और व्यक्तिगत तौर से उपस्थित आमंत्रित अतिथि,  कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुए इस अंतरंग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। श्री प्रेम रावत जी ने स्पष्टता का उपहार देते हुए अपने सम्बोधन में, मानव जीवन का अर्थ समझाया और इस जीवन में आनंद होने के महत्व पर ज़ोर डाला।

प्रसिद्ध कथाकार और मानवतावादी श्री प्रेम रावत जी द्वारा लिखित प्रख्यात और सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक “हियर योरसेल्फ” लगातार सुर्खियां बटोर रही है।

स्पेनिश, पुर्तगाली, इतालवी, हिन्दी और जर्मन में अनुवादित होने के बाद, अब ग्रीक भाषा में इस पुस्तक का ऐथंस, ग्रीस में बुधवार, 5 जुलाई, 2023 को भारतीय समयानुसार रात्रि 8:30 बजे विमोचन किया जाएगा।

30 जुलाई, 2023 को ब्राइटन, यू.के में ‘गुरु पूजा’ उत्सव के अवसर पर श्री प्रेम रावत जी को सुनने के लिए 80 देशों से लगभग 7,000 दर्शकों ने सीधे प्रसारण में भाग लिया। 

कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित लोगों को बाहरी चुनौतियों के बावज़ूद उन पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे वास्तव में जीवन में संतुष्टि प्राप्त होती है। जाने माने लेखक और शांति शिक्षक के रूप में प्रसिद्ध, श्री प्रेम रावत जी ने असाधारण स्पष्टता और समझ के साथ अपना संदेश में कुछ पेचीदा विषयों पर चर्चा की।

इस संदेश को सुनने वाले भाग्यशाली लोग अपनी  दिनचर्या में एक अद्वितीय ज्ञान भंडार से लाभ प्राप्त करेंगे।

आपकी प्रीमियर सदस्यता के साथ

आपकी क्लासिक सदस्यता के साथ

“शांति तब भी रहती है जब तुम अपने को अशांत पाते हो। तब भी, वह तुम्हारे अंदर है। उस समय भी तुम्हारे अंदर है
जब तुम अपने को खोया पाते हो, जब तुम अपने को अकेला पाते हो।” – प्रेम रावत, 2 अप्रैल, 2023, लखनऊ

2 अप्रैल 2023 को, रमाबाई आंबेडकर मैदान, लखनऊ में हुए कार्यक्रम से कुछ दिन पहले आए एक तूफ़ान से प्रभावित होने के बावज़ूद 1,14,000 से भी अधिक दर्शक, श्री प्रेम रावत जी की पुस्तक ‘स्वयं की आवाज़’ के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। 86 देशों से करीब 8,923 आभासी दर्शक, टाइमलेस टुडे ऐप्प और वेबसाइट के माध्यम से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बने और कई लोगों ने अंजन टीवी से जुड़ कर इस जश्न को साझा किया।

‘स्वयं की आवाज़’ पुस्तक के, अध्याय 3: “अनंत शांति में अपने आप को जोड़ें” के पुस्तक वाचन के साथ बहुलोकप्रिय लेखक श्री प्रेम रावत जी ने कार्यक्रम की शुरुवात की और मंच पर उनके साथ शामिल होने वाली भारतीय अभिनेत्री श्रीमती भाग्यश्री जी के सवालों के जवाब भी दिए।

कई दशकों के अनुभव पर आधारित लेखक के ह्रदय स्पर्शी शब्द इस बात पर ज़ोर देतें हैं कि कैसे हर परिस्थिति में शांति और प्रसन्नता को स्वयं में तलाशना ही मानवता के सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। 

कार्यक्रम के अंत में दर्शकों को अचंभित करते हुए, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक अधिनिर्णायक महोदय मंच पर पधारे। उन्होंने घोषणा की कि श्री प्रेम रावत जी ने ‘एक लेखक के पुस्तक वाचन में भाग लेने वाले सबसे बड़ा दर्शक वर्ग‘ की श्रेणी के 2018 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस उपलब्धि पर श्री प्रेम रावत को हार्दिक बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएं! 

इस कार्यक्रम का पुनः प्रसारण अब क्लासिक और प्रीमियर सदस्यों के लिए हिंदी में अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पेनिश अनुवाद के साथ उपलब्ध है। अन्य भाषाएँ भी शीघ्र उपलब्ध होंगी।

क्‍लासिक या प्रीमियर सदस्‍यता है?

आप तैयार हैं!
टाइमलेस टुडे ऐप या वेबसाइट में बस अपने खाते में लॉग इन करें और सीधे प्रसारणों और पुनः प्रसारणों का आनंद लें।

अभी तक टाइमलेस टुडे की सदस्यता नहीं है?

कोई बात नहीं। बस अपना पसंदीदा विकल्प चुनें, साइन अप करें, और आप तैयार हैं।

आपकी सदस्यता के साथ, यह सीधा प्रसारण और पुन: प्रसारण, 2017 से 2021 तक वैश्विक आभासी कार्यक्रमों का पुन: प्रसारण, और अनेक हिंदी विषयोंवस्तुओँ के विस्तृत संग्रह तक प्रविष्टि होगी ।

यदि आप भारत में रहते हैं, तो आप विशेष क्षेत्रीय मूल्य निर्धारण के साथ पेटीएम, नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सदस्यता भारतीय मुद्रा (₹) में ले सकते हैं।

“फ़ोकस 5” अमारू 2022 श्री प्रेम रावत जी के साथ

9 वीडियो की श्रृंखला

Focus 5 Amaroo 2022 series

“आप अनंत काल तक जीने की कामना करते है। अच्छी खबर यह है कि आपका एक हिस्सा है जो ऐसा चाहता है। आपको किसी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बस इतना है कि आपको उस हिस्से को जानना है।” – प्रेम रावत, 9 सितंबर, 2022

क्लासिक और प्रीमियर सदस्यों के लिए TimelessToday ऐप्प या वेबसाइट के हिंदी अनुभाग में FOCUS 5 Amaroo 2022 शृंखला अब उपलब्ध है। बस अपने खाते में लॉग इन करें और इन नौ सत्रों का कभी भी आनंद लें।

 

कई घंटों की मूल्यवान विषयवस्तुओं तक प्रविष्टि

अभी साइन अप करें और ढ़ेर सारी सर्वोत्तम विषयवस्तु, श्रृंख्लाएं, पूर्ण-संस्करण विडिओ/ऑडियो का आनंद लें।

Prem Rawat in Kolkata Inspiration Tour 2022 Replay English

प्रेम रावत जी लंदन, यूनाइटेड किंगडम

Prerna 2022 replay Ranchi, India
13 नवंबर, दिल्ली
Prem Rawat in Kolkata Inspiration Tour 2022 Replay English
12 नवंबर, दिल्ली
Prem Rawat in Kolkata Inspiration Tour 2022 Replay English
प्रेरणा – जयपुर
Prem Rawat in Delhi Inspiration Tour 2022 Replay English

प्रेरणा – दिल्ली

प्रेम रावत जी द्वारा विशेष सम्बोधन
Prerna 2022 replay Ranchi, India
“मनुष्य होना” श्री प्रेम रावत द्वारा
Prem Rawat in Kolkata Inspiration Tour 2022 Replay English
प्रेम रावत जी द्वारा विशेष सम्बोधन
Prem Rawat in Kolkata Inspiration Tour 2022 Replay English
Prem Rawat in Delhi Inspiration Tour 2022 Replay English

प्रेरणा – दिल्ली

प्रेम रावत जी द्वारा विशेष सम्बोधन
प्रेम रावत जी द्वारा विशेष सम्बोधन
जागृत, ऑन-डिमांड पुनः प्रसारण
Holi LiveStream Replay
“मनुष्य होना” श्री प्रेम रावत द्वारा
प्रेम रावत जी द्वारा एक व्यक्तिगत सन्देश

और भी प्रश्न हैं? कृपया हमारे सहायता पृष्ठ पर जाएँ। यदि आपको अपना उत्तर नहीं मिला है और आप हिंदी में वार्ता करना चाहतें हैं, तो आप हमारे भारतीय सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

क्या आप जानना चाहेंगे हैं कि प्रेम रावत जी की अगली स्ट्रीम कब प्रसारित होगी?

हमारी ईमेल सूची में शामिल हों

अभी साइन अप करें और प्रेम रावत जी की आने वाली सभी श्रंखलाओं के साथ, पुनः प्रसारण, प्रीमियम श्रृंखलाएं और पूर्ण अवधि वाली विषयवस्तुओं तक तुरंत पहुँच प्राप्त करें।

TimelessToday ऐप्प प्राप्त करें

एंड्राइड के लिए
आई फ़ोन के लिए
आई पैड के लिए